फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरसिंहबाड़ी मोहल्लेवासियों ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति समाज में भी जागरूकता आने लगी है। नरसिंहबाड़ी के नागरिकों ने रविवार कोे मोहल्ले में सफाई अभियान चलाया। विभिन्न स्थानों पर उगी घास, झाड़ियां काटी और कूड़े का निस्तारण किया।
विज्ञापन


रविवार प्रात: साढ़े सात बजे मोहल्लेवासी एक स्थान पर एकत्र हुए। लोगों ने मोहल्ले के प्रमुख रास्तों, संपर्क मार्गों के किनारे उगी झाड़ियां, घास काटी। जगह-जगह पड़े कूड़े की सफाई की। लोगों ने स्वयं झाड़ू हाथ में लिया और स्वच्छता अभियान चलाया। जगह-जगह बिखरे कूड़े और कई स्थानों पर जमा मिट्टी के ढेरों को हटाया। मिट्टी और कूड़े को कट्टों में डालकर उसका निस्तारण किया।
लोगों में जागरूकता लाने के लिए मोहल्लेवासियों ने व्हाट्स एप ग्रुप भी बना रखा है। जिसमें मोहल्ले के लोगों जोड़ा गया है, ताकि सफाई के प्रति लोग और अधिक जागरूक हो सकें। मोहल्लेवासियों ने तय किया है कि भविष्य में भी सफाई अभियान जारी रखा जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ेंगे।
विज्ञापन


सफाई अभियान में हरीश अधिकारी, कुंवर सिंह बिष्ट, आशीष वर्मा, प्रकाश रावत, दीपक पांडे, ओमी बुढ़ाथोकी, भूपेंद्र सिंह मियान, गणेश बोरा, तपन तिवारी, रवींद्र तिवारी, दीवान सिंह बिष्ट, हरीश बिष्ट, देवेंद्र सिंह बिष्ट, सीएसएस बनकोटी, देवेश बिष्ट, राजीव बिष्ट, रोहित शर्मा, राधिका जोशी, लकी वर्मा, योगेश शाह, दिनेश सिंह रावत, विमल टम्टा, ललित वर्मा, पवन वर्मा, जयंत थापा, पालिका सभासद सरिता टम्टा, गुलाब आर्या आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें