फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैनाती नहीं मिली तो होगा आमरण अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अतिथि शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जिले में अतिथि शिक्षकों को नियुक्ति नहीं दी जा रही है। इस पर रोष जताते हुए अतिथि शिक्षकों ने आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


अतिथि शिक्षकों का शिष्टमंडल आज मुख्य शिक्षा अधिकारी से मिलने उनके कार्यालय पहुंचा। अतिथि शिक्षकों का कहना था कि अल्मोड़ा जिले में उन्हें नियुक्ति नहीं दी जा रही है, जबकि नैनीताल, चमोली और देहरादून में 20 अक्तूबर से प्रवक्ता अतिथियों को तैनाती दे दी गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सत्र में सीईओ ने पूर्व में 28 अक्तूबर तक तैनाती देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक तैनाती नहीं दी गई है।

उनका आरोप है कि सीईओ ने अतिथि शिक्षकों के मामले में सकारात्मक जवाब नहीं दिया। रोजगार नहीं मिलने से अतिथि शिक्षक मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं। कई ब्लॉकों में मार्च और शीतावकाश का वेतन भी नहीं मिला है, जबकि अन्य जिलों में यह भुगतान हो गया है। शिष्टमंडल मेें मनीष पांडे, देवेंद्र चम्याल, मुकुल तिवारी, राकेश लाल, अनिल बिष्ट, मंजुल पंत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें