फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय शिक्षणेतर कर्मचारियों का चार तक कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के आह्वान पर कुविवि एसएसजे परिसर में शुक्रवार को भी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार जारी रखा। नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति दिए जाने, संविदा कर्मियों को मानदेय देने आदि छह सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन


बीते बुधवार को मांग पत्रों के संबंध में कुल सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में मांगों पर सहमति नहीं बनने के कारण कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है। फार्मेसिस्टों की वेतन विसंगति दूर करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए आवास का निर्माण करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रमोशन दिए जाने आदि छह सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर रहे कर्मचारियों ने विवि प्रशासन पर कर्मचारियों की मांगों पर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया।

उन्होंने चार नवंबर तक कार्य बहिष्कार जारी रखने और उसके बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर छह नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। कार्य बहिष्कार के दौरान देवेंद्र सिंह धामी, राजेंद्र सिंह राणा समेत काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें