फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिथि शिक्षकों को पुनर्नियुक्ति नहीं मिलने से कांग्रेसी नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिथि शिक्षकों को पुनर्नियुक्ति नहीं मिलने से कांग्रेसी नाराज
विज्ञापन

अल्मोड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के अतिथि शिक्षकों को शीघ्र पुनर्नियुक्ति देने का शासनादेश जारी करने की मांग की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक शिष्टमंडल इस संबंध में उप जिलाधिकारी से मिला और उनके माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में कहा गया है कि अतिथि शिक्षक कई दिनों से पुनर्नियुक्ति के लिए आंदोलनरत हैं। गत दो माह से प्रदेश के लगभग 5500 अतिथि शिक्षक शासन स्तर से पुनर्नियुक्ति नहीं मिलने से बेरोजगार हो चुके हैं जबकि उच्च न्यायालय ने अतिथि शिक्षकों को दो माह का सेवा विस्तार दिए जाने के निर्देश शासन को दे दिए हैं। इसके बाद भी शासन स्तर से अभी तक अतिथि शिक्षकों को नियुक्ति के लिए कोई भी शासनादेश जारी नहीं किया है जो गंभीर विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, पूर्व राज्य मंत्री केवल सती, दीप डांगी, दीवान सतवाल, राजेंद्र तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा, तारा जोशी, मनोज पवार, हर्ष कनवाल, जिला मंत्री पंकज वर्मा, मदन डांगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें