फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर

Fri, 16 Jun 2017 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में पत्रकार वार्ता करते पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि तीन साल में केंद्र सरकार पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। डा. निशंक एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के मैदान में तीन दिवसीय मोदी फेस्ट के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सांसद निशंक ने कहा कि आज विश्व के उद्योगपति भारत में पूंजी निवेश कर रहे हैं। डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया से देश आगे बढ़ रहा है। जीएसटी लागू होने के बाद भारत उन्नति कर अगले पांच सालों में विश्व में सबसे बड़ी आर्थिक ताकत हो जाएगा। कहा कि छह दशक से लंबित वन रैंक वन पेंशन मोदी सरकार ने लागू की।
विज्ञापन


उन्होंने मोदी सरकार की प्रधानमंत्री जन धन योजना, सिंचाई योजना, फसल बीमा आदि योजनाएं गिनाई। केंद्र सरकार की कौशल विकास योजना से चीन और जापान को पीछे छोड़ते हुए विश्व में आज भारत नंबर एक देश बन गया है। मोदी फेस्ट में मोदी सेल्फी काउंटर, एलईडी, प्रधानमंत्री जन धन योजना, डिजिटल इंडिया और एसबीआई के स्टाल लगे थे। साथ ही मन की बात लिखने के लिए पोस्टकार्ड स्टाल भी लगाया गया था, जिनसे लोगों ने जानकारी प्राप्त की। अध्यक्षता कार्यक्रम संयोजक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा और संचालन जिला महामंत्री अजीत कार्की ने किया।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, विपिन भट्ट, रवि रौतेला, धर्मेंद्र बिष्ट, जगदीश चौहान, मनोज वर्मा, हरीश कनवाल, वंशीलाल कक्कड़, मोती लाल वर्मा, मीना भैसोड़ा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष महेश नयाल, चंदन लाल टम्टा, गोविंद लाल बल्टिया, रमा जोशी, हरीश पंत, किरन पंत, विनीत बिष्ट, राजीव गुरुरानी, चंपा पांडे, नर्मदा तिवारी, श्याम पांडे, जगदीश भट्ट, रूप सिंह बिष्ट आदि थे। 
विज्ञापन


 भाजपा द्वारा आयोजित मोदी फेस्ट में 17 जून को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भाग लेंगे। समापन कार्यक्रम में 18 जून को जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत शिरकत करेंगे। हरिद्वार के सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की विकास की दर चीन से भी आगे पहुंच गई है। इन तीन सालों में एक भी घोटाला नहीं हुआ, यह सरकार की बड़ी उपलब्धि है।

देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है और अमेरिका, चीन भी भारत का लोहा मानने लगे हैं। शिखर के सभागार में पत्रकारों से वार्ता में डॉ. निशंक ने कहा कि गरीब लोगों के जनधन योजना के तहत बैंकों में 28 करोड़ से अधिक खाते खोले गए। प्रधानमंत्री मोदी पर जनता ने विश्वास जताया और नोटबंदी के समय लोग घंटों लाइन में लगे रहे, जनता ने काला धन समाप्त करने के लिए पीएम मोदी के निर्णय का भरपूर समर्थन किया।

उन्होंने कहा कि जीएसटी और अन्य आर्थिक सुधारों के बाद भारतीय अर्थ व्यवस्था पर पूरी दुुनियां का विश्वास जगा है। भारत की विकास दर चीन से आगे हो गई है, वहीं एफडीआई के क्षेत्र में देश ने अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, रमेश बहुगुणा, रवि रौतेला, धर्मेंद्र बिष्ट, विपिन भट्ट आदि थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें