फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटकों के जरिए प्लास्टिक मुक्त अल्मोड़ा का संदेश

Sun, 03 Jun 2018 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
नाटक प्रस्तुत करतीं स्कूली छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रीन हिल्स संस्था की ओर से फलसीमा स्थित उदयशंकर नाट्य अकादमी में विश्व पर्यावरण दिवस समारोह मनाया गया।  छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण दिवस के अंतरराष्ट्रीय विषय ‘प्लास्टिक प्रदूषण पर प्रहार’ पर आधारित नाटकों का मंचन कर प्रदूषण मुक्त अल्मोड़ा का संदेश दिया। उन्होंने नाटकों के जरिए प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले नुकसान और बीमारियों की जानकारी दी।  

विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने नाटकों की शानदार प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष और विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक के बजाय कपड़े का थैला इस्तेमाल में लाने का आह्वान किया। संचालन करते हुए ग्रीन हिल्स संस्था की सचिव डॉ. वसुधा पंत ने कहा कि प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से पर्यावरण लगातार दूषित हो रहा है। संस्था घर-घर जाकर प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित कर रही है। लोगों को प्लास्टिक का बहिष्कार करना चाहिए। एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर, शारदा पब्लिक स्कूल, होली एंजिल पब्लिक स्कूल, न्यू माडर्न पब्लिक स्कूल खत्याड़ी, जीजीआईसी, विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा, महर्षि विद्या मंदिर पपरसली के छात्र-छात्राओं ने नाटक प्रस्तुत किए। 

इससे पूर्व लोक गायिका लता पांडे के कुमाऊंनी शगुना आखर से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस मौके पर ग्रीन हिल्स की कोषाध्यक्ष आशा डिसूजा, टीम मैनेजर भूपेंद्र बल्दिया, यूसूफ तिवारी, विजय कुमार, शारदा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य विनीता लखचौरा, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष शेखर लखचौरा, निकिता वर्मा, क्षितिज अग्रवाल, विभु मित्तल, गरिमा गुप्ता, पीसी तिवारी, डा. जेसी दुर्गापाल आदि मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें