फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर शाम जिले में छह वर्षीय बच्ची समेत 12 नए पॉजिटिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में देर शाम छह वर्षीय बच्ची समेत कोरोना पॉजिटिव 13 नए केस आए हैं। इससे पूर्व दोपहर में भी एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान बृहस्पतिवार को कुल 13 लोग पॉजिटिव पाए गए। अब जिले में कुल पॉजिटिव की संख्या 112 पहुंच गई है। जिसमें से 73 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, वहीं 38 एक्टिव मामले हैं।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार की दोपहर तक एक नया कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया था। जिसके बाद रात नौ बजे की हेल्थ बुलेटिन में 12 पॉजिटिव केस और बढ़ गए। जिसमें द्वाराहाट ब्लॉक की छह वर्षीय बच्ची समेत आठ पुरुष और चार महिलाएं हैं। इसमें द्वाराहाट ब्लॉक के तीन, ताकुला, भैंसियाछाना के दो-दो, स्याल्दे, सल्ट, भिकियासैंण, लमगड़ा ओर हवालबाग के एक-एक लोग हैं।
सभी लोग पिछले दिनों दिल्ली और नोएडा से लौटे थे। 14 और 15 जून को सभी के सैंपल जांच लिए गए थे। स्यालदे, सल्ट और भिकियासैंण पहुंचे इन लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया गया, वहीं अन्य सभी को होम क्वारंटीन में रखा गया था। देर शाम कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी लोग 35 वर्ष से कम उम्र के हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 112 पहुंच गई है। जिसमें से 73 स्वस्थ्य हो चुके हैं और अब 38 एक्टिव मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें