रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत बाजार में रविवार की रात सड़क किनारे खड़ी बाइक में आग लगाने वाले को पकड़ने में सीसीटीवी एक बार फिर मददगार साबित हुआ है। सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर पुलिस ने पपना गांव निवासी युवक नवीन सिंह रावत को पकड़ा।
उससे पूछताछ हुई, युवक के अनुसार रात्रि 12 बजे वह आईपीएल फाइनल मुकाबला देखकर घर लौट रहा था, इस दौरान वह धूम्रपान कर रहा था और माचीस की तीली उसने किनारे पर फेंक दी, संभवत: वहां कूड़ा पड़ा था, जिसके चलते बाइक ने आग पकड़ ली।
कोतवाल नारायण सिंह ने बताया कि युवक ने जानबूझकर आग नहीं लगाई थी। क्षतिपूर्ति की रकम देने पर दोनों पक्षों का समझौता हो गया है। रविवार की रात जीआईसी सरना में शिक्षक कुबेर सिंह रौतेला की होंडा शाइन बाइक संख्या यूके 04ए 2151 आग लगने से राख हो गई थी।