फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन सीजन को पलीता लगा रहीं रानीखेत की आंतरिक सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन सीजन में ही पर्यटन नगरी की आंतरिक सड़कें दगा दे गईं। खस्ताहाल सड़कों से जहां आम लोगों को भारी दिक्कतें हो रही हैं, वहीं पर्यटक भी कड़वे अनुुुभव लेकर लौट रहे हैं, लेकिन तंत्र की तरफ से इनकी सुध नहीं ली जा रही है, उस पर सरकारी नुमाइंदों का तर्क ये कि उत्तराखंड राज्य की सड़कें अन्य राज्यों की तुलना में अच्छी हालत में हैं।
विज्ञापन


बता दें कि रानीखेत के आतंरिक मोटर मार्ग लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रहे हैं, चाहे वह जरूरी बाजार की सड़क हो या मुख्य सदर बाजार की। इन सड़कों पर दो से तीन तीन फुट लंबे गड्ढे बने हुए हैं, वाहन चालक क्या पैदल चलने वाले इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो जाते हैं।

स्टेट बैंक सड़क, ठंडी रोड, सप्लाई मोटर मार्ग की हालत भी ठीक नहीं है। इन दिनों पर्यटन सीजन चल रहा है, ऐसे में मुख्य सड़कों की हालत देखकर वह भी कड़वे अनुभव लेकर लौट रहे हैं। उधर, चिलियानौला नगर पालिका को जोड़ने वाला मोटर मार्ग भी जर्जर हालत में है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की हालत और अधिक दयनीय हो चुकी है। कुनेलाखेत मोटर मार्ग, किलकोट-अम्याड़ी मार्गों के सुधारीकरण को लेकर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। कैंट के अधिकारियों का कहना है कि सड़कों के सुधारीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें