द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित पर्सनेलिटी डवलपमेंट एंड मेंटल हेल्थ बैटरनेस और अपलिफ्टमेंट ऑफ डिफरेंट स्किल कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएस मीणा ने दीप जलाकर किया।
उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए किताबी ज्ञान के अलावा व्यावहारिक ज्ञान भी विकसित करना होगा। तभी इस तरह के कार्यक्रमों की सार्थकता सिद्ध होगी। बीटीकेआईटी के बहुउद्देशीय सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएस मीणा ने छात्र-छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के तमाम टिप्स दिए।
उन्होंने कहा कि बीटीकेआईटी में अक्सर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, यह खुशी की बात है। इस तरह के कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं का संपूर्ण विकास होता है। इससे पूर्व बीटीकेआईटी प्रशासन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर ज्योति सक्सेना, आरके पांडे, लता बिष्ट, पीसी सरकार सहित तमाम छात्र छात्राएं मौजूद रहे।