फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन श्रमिक करेंगे लोस चुनाव का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मानदेय बढ़ाने सहित तमाम मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत कुमाऊं वन श्रमिक संघ ने अब लोक सभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। प्रदेश सरकार पर श्रमिकों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए श्रमिकों का कहना है कि कई वर्षों से वह लोग न्यूनतम मानदेय पर कार्य कर रहे हैं, लेकिन यह मानदेय भी उन्हें समय पर नहीं दिया जाता। जिस कारण उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है।
विज्ञापन


इस मसले को लेकर तीन मार्च को संघ की अल्मोड़ा में बैठक होगी। यहां हुई बैठक में वन श्रमिकों ने प्रदेश सरकार पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया।

कहा कि हर बार झूठे आश्वासनों के माध्यम से वह लोग छले गए हैं। कहा कि अब कुमाऊं वन श्रमिक संघ, उनके परिवार, रिश्तेदार, सामाजिक कार्यकर्ता मिलकर लोस चुनाव का बहिष्कार करेंगे। साथ ही न्याय के देवता गोलू देवता से भी गुहार लगाएंगे। बैठक में अध्यक्ष बसंत बल्लभ, कैलाश जोशी, त्रिलोचन भट्ट, नवीन चंद्र तिवारी, ललित तिवारी, उमेद सिंह, चंद्र मोहन जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें