फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन मैच में सिमखल्या ने अल्मोड़ा को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लाक के मैचून गांव में स्व. केसी सिंह, नारायण सिंह, माडक सिंह बनौला मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया है। उद्घाटन मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी अल्मोड़ा की टीम ने 15 ओवरों में 129 रन बनाए। जवाब में सिमखल्या की टीम ने 14 ओवरों में 8 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर मैच जीत लिया। सिमखल्या के प्रमोद भट्ट मैन ऑफ दि मैच चुने गए।
विज्ञापन


इससे पहले जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वहां पूर्व विधायक मनोज तिवारी, धौलादेवी के ब्लाक प्रमुख पीतांबर पांडे, दीवान सतवाल, हीरा सिंह डोलिया, राजेंद्र सिंह, अभिषेक बनौला, आयोजक मंडल के नरेंद्र बनौला, कमलेश बनौला, कुंवर सिंह, दीवान सिंह आदि थे। आयोजक भैसियाछाना के ब्लाक प्रमुख हरीश बनौला ने बताया कि प्रतियोगिता में 32 टीम भाग ले रही हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें