फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हर सोमवार को अब डीएम सुनेंगे जनसमस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जिलाधिकारी अब तहसील स्तर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जन समस्याओं का निराकरण करेंगे। तहसील में पहली बार वीडियो कांफ्रेंसिंग का ट्रायल किया गया। ट्रायल सफल रहा। अब हर सोमवार को जिलाधिकारी अधिकारियों केे माध्यम से जन समस्याओं का त्वरित निराकरण करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि तहसील में माह के दूसरे और चौथे बृहस्पतिवार को जनता दरबार का आयोजन होता है, अब इसी कड़ी में हर सोमवार को जिलाधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनता की समस्याओं को निपटाएंगे। हर सोमवार को क्षेत्र के लोग यहां तहसील मुख्यालय पहुंचकर अपनी समस्याएं बताएंगे और जिलाधिकारी विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश देंगे। सोमवार को यहां तहसील मुख्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग का ट्रायल हुआ।

एसडीएम गौरव चटवाल ने भी जिलाधिकारी से वीसी के माध्यम से वार्ता की। एसडीएम ने बताया कि प्रयोग सफल रहा है। अब प्रत्येक सोमवार को विभागीय अधिकारी यहां जुटेंगे और समस्याओं का निराकरण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें