फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाड़िमी एकादश क्वार्टर फाइनल मैच जीत कर फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
जैंती (अल्मोड़ा)। युवक मंगल दल की ओर से ग्राम पंचायत चौकुना के मैदान में शहीद स्व. नर सिंह धानक मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। मंगलवार को सेेमीफाइनल मैच दाड़िमी एकादश और आर्या क्लब नैगाड़ के बीच खेला गया। नैगाड़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में 51 रन बनाए। दाड़िमी एकादश ने नौ ओवर में निर्धारित लक्ष्य हासिल कर मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


इससे पहले दाड़िमी एकादश और बाराकोट टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। दाड़िमी एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 159 रन बनाए। जवाब में बाराकोट की टीम 14 ओवर में 120 रन बनाकर आउट हो गई। 19 दिसंबर को फाइनल मैच दाड़िमी एकादश और नर सिंह क्लब चौकुना बी टीमों के बीच खेला जाएगा।

मंगल दल के अध्यक्ष कृष्णा सिंह धानक और सचिव जगदीश सिंह ने बताया कि समापन पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा और विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा होंगे। विजेता टीम को 22 हजार, उप विजेता को 11 हजार रुपये नकद, ट्राफी और अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन


अंपायर जगदीश धानक, महिपाल धानक, कुंदन धानक, दलीप सिंह नेगी थे। इस मौके पर विशन नाथ गोस्वामी, रमेश नाथ गोस्वामी, किशन सिंह, भवान सिंह, नारायण सिंह, राधे सिंह, शिवराज सिंह, पान सिंह, जमन सिंह, हर सिंह गोपाल सिंह, गोधन सिंह, किशन सिंह, तेज सिंह, शिव सिंह मेहरा, गोपाल सिंह मेहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें