फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान से देश की जनता को प्राप्त हैं मौलिक अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा में नव प्रभात सामाजिक एवं पर्यावरण विकास समिति सोमश्वर द्वारा संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. शेष चंद्र ने शिक्षकों और छात्रों को ‘हम संविधान के लोग’ शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि संविधान सेे देश की जनता को मौलिक अधिकार प्राप्त हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संविधान बनाने के लिए प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर और अन्य छह सदस्यों ने 60 देशों के संविधान का अध्ययन कर भारत का संविधान तैयार किया।

डॉ. अंबेडकर को संविधान निर्माता के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने संविधान के मौलिक अधिकारों, नीति निदेशक तत्वों, कर्तव्यों और मानव के उत्थान, विधिक अधिकारों की जानकारी दी। अध्यक्षता उप प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट ने की। संस्था के अध्यक्ष दिनेश नेगी, सोबन लटवाल, शिक्षक जीएस रावत, निर्मल कुमार पंत, जगदीश पांडे, आशुतोष साह आदि ने विचार रखे। संचालन शिक्षक जगदीश पांडे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें