चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पतंजलि योग पीठ हरिद्वार से पहुंची योग प्रशिक्षकों की टीम ने ग्राम पंचायत आदिग्राम फुलोरिया और जीआईसी योगसैंण में योग शिविर आयोजित कर लोगों को भस्तिका, कपालभाती, अनुलोम विलोम और भ्रामरी के साथ ही सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास कराया। इस मौके पर पतंजलि की राज्य कार्यकारिणी सदस्य कमला रिखाड़ी ने कहा कि योग के नियमित अभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ तो रहता ही है साथ ही कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है।
आर्य इंटर कालेज काशीपुर की पूर्व प्रधानाचार्या पुष्पा रौतेला और पतंजलि की जिला संरक्षक ने बच्चों को आत्मविश्वास, एकाग्रता और लंबाई बढ़ाने आदि का अभ्यास कराया।
आदिग्राम में प्रधान मुन्नी फुलोरिया, प्रेमा देवतला, देवकी देवी, चंद्रप्रकाश फुलोरिया, राजेश, जयप्रकाश, कमला, बीना जोशी, धर्मा और तारा आदि ने पतंजलि टीम का स्वागत किया। इधर जीआईसी योगसैंण में प्रधानाचार्य लक्ष्मीदत्त रिखाड़ी और महेंद्र सिंह नेगी ने टीम का स्वागत करते हुए बच्चों को योग के वैज्ञानिक ज्ञान की जानकारी दी।