अल्मोड़ा। संकुल केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में दीपावली पर्व मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने दीये जलाए और रंगोली सजाई। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
प्रधानाचार्य भैरव सिंह कार्की ने कहा कि दीपावली दीपों का पर्व है। सभी को भगवान राम के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। भगवान राम की तरह माता-पिता और गुरु का आज्ञाकारी बनें। दीपों की तरह प्रकाशवान बनकर दूसरों को भी प्रकाशित करने का कार्य करें। स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें।
दीपावली पर चायनीज वस्तुओं का उपयोग न करके घी, तेल के दीपक जलाएं। जिससे पर्यावरण प्रदूषित नहीं होगा। छात्र-छात्राओं को मिष्ठान भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में केदार मिश्रा, महेश जोशी, राजेश लोहनी, हरीश मेहता, विनोद जोशी, आनंद भट्ट, भुवन पांडे, संजय जोसी, नवीन जोशी, आनंद उप्रेती, हरीश बिष्ट, पूनम जोशी, पुष्पा मेहरा, रजनी जोशी, जानकी ठाकुर, प्रीति बहुगुणा, भावना तिवाड़ी, पूजा बिष्ट, जानकी जोशी, आशा सुयाल आदि उपस्थित थीं।