फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा महोत्सव के दौरान नहीं हो पाएंगी राजनीतिक घोषणाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण अब अल्मोड़ा में 20 से 22 अक्तूबर तक होने जा रहे अल्मोड़ा महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पहुंचने को लेकर भी संशय बना है। अब मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में आएंगे भी तो उन पर आचार संहिता की बंदिश रहेगी। पूर्व में प्रस्तावित शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम भी अब नहीं होंगे।
विज्ञापन


बता दें कि अल्मोड़ा के जीआईसी मैदान में 20 से 22 अक्तूबर तक अल्मोड़ा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कई जाने माने कलाकार आ रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत खुद इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्सुक थे और 20 अक्तूबर को उन्होंने उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचने की सहमति दी है।

अब गत दिवस निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू हो जाने से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भी संशय बना हुआ है। हालांकि अल्मोड़ा महोत्सव का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित है और संभवत: मुख्यमंत्री उद्घाटन के मौके पर पहुंच भी सकते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें