फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के विकास के लिए भाजपा को पुन: सतारूढ़ करें

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी धौलादेवी मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धौलादेवी से आटी तक पदयात्रा निकाली। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता को दी। देश के विकास के लिए लोगों से 2019 में केंद्र में भाजपा को पुन: सत्तारूढ़ करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


पदयात्रा संयोजक सुभाष पांडे और मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट के नेतृत्व में धौलादेवी से शुरू हुई पदयात्रा सोनासिलिंग, चापड़बैंड, चल्मोड़ीगाड़ा, दन्यां होते हुए आटी तक गई। दन्यां में हुई नुक्कड़ सभा में संयोजक सुभाष पांडे ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने जनहित की कई योजनाएं चलाई हैं। जिनका लाभ जनता को मिल रहा है।

मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए पुन: मोदी सरकार को सत्तासीन करना होगा। संचालन मंडल सहमंत्री प्रताप गैड़ा ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष गोधन सिंह भैसोड़ा, मनोज पंत, डीके जोशी, लक्ष्मण सिंह डसीला, चंदन लाल वर्मा, लीलाधर जोशी हरीश नैनवाल, हरीश मलाड़ा, हरीश नाथ, करम सिंह, सूरज पाठक, गोकुल पांडे, हरीश जोशी, हेम जोशी, जीवन गैड़ा, दीवान राम, शेखर गुरुरानी, गणेश नाथ, जगदीश राम, संजय दरम्वाल, ज्ञान पंत, कमल जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें