फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का जिला अधिवेशन

विज्ञापन
अधिवेशन में मंचासीन विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान आदि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जूनियर हाइस्कूल शिक्षक संघ के यहां हुए जिला अधिवेशन में शिक्षकों ने वेतन विसंगति दूर करने, प्रोन्नति देने समेत अन्य मुद्दे जोर-शोर से उठाए। अधिवेशन के मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने शिक्षकों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर हुए जिला कार्यकारिणी के चुनाव में विनोद थापा अध्यक्ष, संजय बिष्ट मंत्री, ख्याली दत्त रिखाड़ी कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि चौहान ने कहा कि शिक्षक पूर्ण मनोयोग से शिक्षण कर बच्चों के भविष्य का निर्माण करें। समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से वार्ता की जाएगी। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने भी विचार रखे। अधिवेशन में शिक्षकों ने कहा कि समस्याओं को लेकर सरकार से पूर्व में कई समझौते हुए, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2006 से स्वीकृत चयन वेतनमान और पदोन्नति पर 17140 वेतनमान प्राप्त शिक्षकों से अब वसूली के आदेश जारी किए गए हैं। जिससे प्रभावित शिक्षक परेशान हैं। उन्होंने इस आदेश को निरस्त कर सभी शिक्षकों को 17140 वेतनमान देने की मांग की।

उन्होंने जूनियर हाइस्कूल के प्रधानाध्यापक के लिए हाइस्कूल प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति कोटा निर्धारित करने, 2001 के बाद नियुक्त डीपीएड, सीपीएड, बीपीएड शिक्षकों के लिए डीएलएड की बाध्यता समाप्त करने, राज्य कर्मियों की तरह शिक्षकों को एसीपी का लाभ और प्रोन्नत वेतनमान में एक वेतन वृद्धि देने, अक्तूबर 2005 के बाद नियुक्त शिक्षक और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने, स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू होने से पहले विद्यालय कोटिकरण में संशोधन की मांग उठाई। बेसिक संवर्ग से एलटी संवर्ग में होने वाली समायोजन पदोन्नति की काउंसलिंग तिथि शीघ्र घोषित करने को कहा। संगठन ने 12 सूत्रीय मांगपत्र विधानसभा उपाध्यक्ष को सौंपा।
विज्ञापन


पर्यवेक्षक इंद्रवीर सिंह चौहान, महेश सिंह चौहान, अनूप कुमार दत्ता के देखरेख में चुनाव हुए। सम्मेलन को जीवन चंद्र अधिकारी, जगत सिंह नेगी, मनोज पांडे, कमलेश जोशी, मोहन पालीवाल, शिवराम टम्टा, नाराजयण सिंह भाकुनी, ख्याली दत्त रिखाड़ी आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें