फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनीता, दिनेश, सोनी, ललिता, भावना, दीक्षा रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। खेल महाकुंभ के तहत हवालबाग विकासखंड की स्थानीय स्टेडियम में चल रही खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत अंडर 19 की 1500 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में अनीता बिष्ट, कविता बोरा, बालक वर्ग में दिनेश किरौला, गौरव कुमार, अंडर 17 लंबी कूद बालिका वर्ग में सोनी सिराड़ी, बालक वर्ग में गौरव बिष्ट क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे।
विज्ञापन


अंडर-19 गोला क्षेपण बालिका वर्ग में ललिता वाफिला प्रथम रही। अंडर-17 गोला क्षेपण बालिका वर्ग में भावना ग्वाल, चक्का क्षेपण में भावना ग्वाल, अंडर 17 के तहत हुई 1500 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में दीक्षा मेहरा, बालक वर्ग में राहुल बिष्ट, अंडर 19 के तहत हुई 100 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में दीवान सिंह, बालिका वर्ग में पूजा पालनी ने पहला स्थान प्राप्त किया।

निर्णायक राजेंद्र सिंह बोरा, पंकज टम्टा, सुनील बिष्ट, पुष्कर सिंह नेगी, नंदा सिंह दसौनी, महेश सिंह, राजू मेहरा, जगदीश गोस्वामी, गोपाल खोलिया, दीपक साही आदि थे। इस मौके पर डॉ. ललित पाठक, चंदन लाल वर्मा, तनुजा पांडे, भुवन जोशी, ऋतु पांडे, हेमलता वर्मा, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें