मौलेखाल (अल्मोड़ा)। राजकीय इंटर कॉलेज तोली की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय परिसर में बने शौचालय काफी जीर्ण-शीर्ण हालत में हैं। इस कारण विद्यार्थियों को खतरा बना रहता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनाने की मांग की।
कहा कि विद्यालय के कक्षों में फर्श उखड़ चुका है। इस कारण बच्चों को बैठने में दिक्कते हो रही हैं। उन्होंने समस्या का समाधान करने की मांग की। बैठक में एसएमसी अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, प्रधान संजय सिंह रावत, बसंती देवी, प्रधानाचार्य जय राम पांडे, पुष्पा देवी, लीला देवी आदि मौजूद थे।