फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से नेपाली मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विकास भवन इलाके में निर्माणाधीन कलक्ट्रेट भवन के निर्माण कार्य में लगे एक नेपाली मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य झुलस गया। घायल को गंभीर हालत में बेस अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को नेपाली मजदूर सुरेंद्र बहादुर (21) पुत्र मकर बहादुर और दल बहादुर (23) पुत्र महा सिंह निवासी लालू जिला कालीकोट (नेपाल) विकास भवन में निर्माणाधीन कलक्ट्रेट भवन में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान सुरेंद्र बहादुर नजदीक से गुजर रही बिजली की लाइन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसे बचाने के प्रयास में दल बहादुर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर घायल मजदूर को 108 सेवा से बेस अस्पताल लाया गया। बेस स्थित पुलिस चौकी इंचार्ज संतोष तिवारी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जबकि घायल का इलाज चल रहा है। इधर, डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत खतरे से बाहर है। वहीं, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता केजे मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें