फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी चली गई लेकिन अल्मोड़ा में अभी तक नहीं खुला वाटर एटीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उम्मीद थी कि इस बार गर्मियों में आम जनता के साथ पर्यटकों को महंगी बंद बोतलों के बदले वाटर एटीएम से पीने का पानी मिल सकेगा। इधर, बरसात शुरू हो गई है लेकिन नवाचार निधि योजना के तहत वाटर एटीएम लगाने की योजना आरईएस विभाग की लेटलतीफी के कारण धरी की धरी रह गई। पालिका पार्किंग के पास वाटर एटीएम लगाने की तैयारी भी कर चुकी है पर दो माह से योजना में काम आगे नहीं बढ़ सका।
विज्ञापन



करीब तीन-चार माह पहले नगर पालिका ने शहर के बीचोंबीच वाटर एटीएम लगाने की तैयारी की थी। जिला नवाचार निधि योजना के तहत पालिका पार्किंग के पास बनने वाले वाटर एटीएम के लिए 4.50 लाख रुपये भी स्वीकृत हुए। जिलाधिकारी सविन बंसल ने भी वाटर एटीएम के लिए कमरा तैयार करने के लिए 1.75 लाख पूर्व में स्वीकृत कर दिए थे। तीन माह के भीतर यानी जून में वाटर एटीएम तैयार किया जाना था। इसके बाद नेचुरल रिसर्च एसोसिएशन और पालिका के बीच एमओयू साइन होने की बात भी कही जा रही थी।


इस कार्य के लिए आरईएस को जिम्मा सौंपा गया था। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि दो माह हो चुके हैं, लेकिन आरईएस की ओर से अभी तक इस्टीमेट शामिल नहीं किया गया है। इस कारण वाटर एटीएम का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि वाटर एटीएम लगने के बाद एक साल तक नेचुरल रिसर्च संस्था वाटर एटीएम का संचालन खुद करेगी और फिर इसे पालिका को हस्तांतरित कर दिया जाएगा। इधर, रानीखेत में छावनी परिषद में वाटर एटीएम शुरू भी हो चुका है। बहरहाल बरसात शुरू हो चुकी है, पालिका का प्रयास है कि वाटर एटीएम जल्द से जल्द शुरू हो जाए और शहरवासियों और पर्यटकों को कम कीमत में साफ पानी उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें