फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने सपा नेता आजम का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सपा नेता आजम खान द्वारा सुरक्षा बलों के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी से बौखलाए हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अल्मोड़ा के चौघानपाटा में आजम खान का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि आजम खान जैसे लोगों द्वारा सेना का अपमान करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों को देश से बाहर निकाल देना चाहिए।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच ने सपा नेता आजम खान द्वारा एक वीडियो में जवानों को रेपिस्ट बताने पर सख्त नाराजगी जताई है। मंच के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को चौघानपाटा में आजम खान का पुतला जलाया। आजम खान को किसी के भी मामले में कुछ कहने से पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजम खान जैसे लोग देश में अशांति का माहौल पैदा करते हैं। आजम खान को सेना के खिलाफ टिप्पणी करने से पहले अपने परिवार के किसी भी व्यक्ति को सेना में भेजना चाहिए तब उन्हें सेना की चुनौतीपूर्ण जीवन का अहसास होगा। पुतला फूंकने वालों में वीरेंद्र आर्या, जगदीश जोशी, प्रेम शर्मा, शरद अग्रवाल, अभय साह, नमित शर्मा, विकास कन्नौजिया, गोविंद बिष्ट, भास्कर साह, अमन नज्जौन, प्रकाश बिष्ट, अनिल कार्की, दीप सुंदर बिष्ट, कमल कुमार, रोहन बोहरा, संतोष जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें