फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पेंशनर दिवस पर सम्मानित हुए 12 वरिष्ठ पेंशनर

Wed, 18 Dec 2024 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
नगर पंचायत सभागार में वरिष्ठ पेंशनरों को सम्मानित करते अतिथि। 
विज्ञापन
द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। नगर पंचायत सभागार में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन की ओर से बुधवार को पेंशनर्स दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान 12 वरिष्ठ पेंशनरों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




नगर पंचायत सभागार में हुई बैठक में शाखा अध्यक्ष केपीएस अधिकारी ने पेंशनरों की समस्याएं सुनीं और उन्हें गोल्डन कार्ड संबंधी समस्याओं सहित बैंक से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। इस मौके पर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की ओर से बाला दत्त कांडपाल, पानदेव, नारायण दत्त जोशी, मोहन सिंह, प्रकाश खुल्वे, किशन राम, हेमा देवी आदि को सम्मानित किया गया। संचालन जेएस बिष्ट ने किया। वहां मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल चौधरी, संरक्षक ओपी हर्बोला, भूपाल चौहान, कृपाल राम, प्रेम राम, प्रताप सिंह मेहरा, नारायण दत्त जोशी, भुवन कांडपाल, बिपिन मठपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें