अल्मोड़ा। सिविल सोयम वन प्रभाग और हंस फाउंडेशन की ओर से एनटीडी स्थित वन चेतना केंद्र में फायर फाइटरों को वनाग्नि से निपटने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कोसी रेंज की वन बीट अधिकारी पूनम पंत ने फायर लाइन और फायर उपकरणों की जानकारी दी। आपदा प्रबंधन के ट्रेनर आलोक वर्मा ने प्राथमिक चिकित्सा के अलावा स्ट्रेचर बनाना, घायल व्यक्ति को दुर्घटना स्थल से निकालना, रस्सी की मदद से पुल बनाना आदि का प्रशिक्षण दिया। वहां पर महिपाल सिंह, डॉ. योगेश भट्ट, किशन सिंह, रोहित कांडपाल, श्रीकांत, दीपक कुमार आदि थे।