फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तलाड़बाड़ी में 12 लाख से होगा जर्जर पुल का सुधारीकरण

Wed, 26 Nov 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के तलाड़बाड़ी क्षेत्र में लोगाें को जल्द जर्जर पुलिया से निजात मिलेगी। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड 12 लाख रुपये से खतरा बने इस क्षतिग्रस्त पुल का सुधारीकरण करेगा। इससे पुल से जुड़े चार गांवों की दो हजार से अधिक की आबादी की आवाजाही सुरक्षित होगी।
विज्ञापन

तलाड़बाड़ी गांव में तलाड़ गधेरे पर बना पुल तलाड़ सहित फड़का, स्याली और सिमकुकड़ी गांवों को जोड़ता है। पुल के क्षतिग्रस्त होने से इन गांवों की दो हजार से अधिक की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुल के जर्जर हालत में होने से आवाजाही के दौरान लोगों के चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। लोनिवि प्रांतीय खंड जिला योजना के तहत इस पुल का सुधार करेगा। विभाग को निर्माण कार्य के लिए पांच लाख रुपये की पहली किस्त जारी हो चुकी है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द उनकी बड़ी समस्या का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन



- 12 लाख रुपये की क्षतिग्रस्त पुल का ठीक किया जाएगा। टैंडर प्रक्रिया पूरी होते ही प्राथमिकता से निर्माण कार्य किया जाएगा।

- हर्षित गुप्ता, अधिशासी अभियंता, लोनिवि प्रांतीय खंड अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें