फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

653 बूथों पर 58225 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्राप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को जिले में पांच वर्ष तक के 58225 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को सफल बनाने की तैयारी शुरू कर दी हैं। जिले में बच्चों को ड्राप पिलाने के लिए 653 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन


इधर पल्स पोलियो प्रतिरक्षण दिवस पर अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में 3585 बच्चों को पोलियो दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। नगर क्षेत्र में 24 बूथ और दो ट्रांजिट टीमें बनाई गई हैं। एक ट्रांजिट टीम माल रोड बस स्टेशन और एक धारानौला बस स्टेशन में तैनात रहेगी। एक मोबाइल टीम पूरे शहर क्षेत्र का भ्रमण कर बच्चों को दवा पिलाएगी। नगर क्षेत्र में बूथों पर 102 कर्मचारी और 10 पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। 10 मार्च को ड्राप पीने से वंचित बच्चों को 11 और 12 मार्च को स्वास्थ्य कर्मी घर घर जाकर ड्राप पिलाएंगे। नगर में पल्स पोलियो अभियान के लिए बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति पंत को नोडल अधिकारी और फार्मासिस्ट गोकुल सिंह मेहता को कार्यक्रम अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ.पंत ने सभी लोगों से रविवार को पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें