फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़पता रहा नवजात, 108 ने कहा तेल नहीं है

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। माफ कीजिए, 108 एंबुलेंस में तेल नहीं है। रविवार को एक नवजात की तबियत खराब होने पर जब परिजनों ने आपातकालीन सेवा 108 में फोन किया तो उन्होंने एंबुलेंस में तेल नहीं होने का हवाला देते हुए अपनी असमर्थता जता दी। इस पर परिजन काफी देर तक वाहन के लिए भटकते रहे। बाद में एक निजी वाहन से नवजात को हल्द्वानी के अस्पताल में पहुंचाया गया।

राजपुरा निवासी राजेश कुमार की पत्नी रेखा ने महिला अस्पताल में रविवार दिन में पुत्र को जन्म दिया। कुछ घंटे बाद बच्चे को सांस की समस्या होने लगी और बच्चे का शरीर नीला पड़ गया। महिला अस्पताल के डाक्टरों ने तुरंत हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद नवजात के पिता और परिजनों ने 108 एंबुलेंस के लिए फोन किया लेकिन कंपनी ने एंबुलेंस ने तेल नहीं होने की समस्या बताते हुए हायर सेंटर ले जाने में असमर्थता जता दी। इससे परिजन सकते में आ गए। काफी आग्रह के बाद भी जब 108 के चालक नहीं माने तो परिजनों ने प्राइवेट वाहन की तलाश शुरू कर दी। बाद में प्राइवेट वाहन से नवजात को हायर सेंटर ले जाने की व्यवस्था हुई।
विज्ञापन

समाजसेवी किशन चंद्र गुरूरानी ने 108 एंबुलेंस की व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि गंभीर रोगियों को हायर सेंटर ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस पर भरोसा था लेकिन वाहनों में तेल की कमी से मरीजों को सफर करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से 108 एंबुलेंस की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। इधर 108 प्रभारी शैलेंद्र मैठाणी ने बताया कि बजट नहीं आने से 108 एंबुलेंस के लिए तेल कम पड़ रहा है। जो तेल है वह जिले में ही खप जा रहा है। और हायर सेंटर जाने के लिए 108 एंबुलेंस के पास तेल नहीं है।
विज्ञापन


द्वाराहाट की 108 एंबुलेंस ठप
अल्मोड़ा। जिले में 108 एंबुलेंसों की संख्या 12 है। इनमें पांच नई एंबुलेंस भी शामिल हैं। इनमें द्वाराहाट क्षेत्र की एक एंबुलेंस टायरों की खराबी के कारण ठप पड़ी है। क्षेत्र के मरीजों को प्राइवेट वाहनों से जिला अस्पताल या हायर सेंटर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें