फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीनापानी मैदान को स्टेडियम बनाने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डीनापानी स्थित मैदान को स्टेडियम बनाने की कवायद शुरू हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों से अनापत्ति मिलने के बाद मैदान को स्टेडियम का रूप देने के लिए युवा कल्याण विभाग ने 99.78 लाख का प्रस्ताव निदेशालय को भेजा है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं कराने के लिए मानक के मुताबिक जिले में मैदान नहीं हैं। एचएनबी स्पोर्ट्स स्टेडियम की लंबाई 120 मीटर और चौड़ाई 72 मीटर है। छोटा होने से स्टेडियम में चार सौ मीटर का एथलेटिक्स ट्रैक भी नहीं है।

नगर से 12 किमी दूर स्थित डीनापानी में 3.70 एकड़ में मैदान स्थित है। जिसकी लंबाई 150 मीटर और चौड़ाई 100 मीटर है। इस मैदान में चार सौ मीटर का एथलेटिक्स ट्रैक भी आसानी से बन सकता है। केंद्रीय खेल राज्य मंत्री राज्यवर्धन राठौर जनवरी 2016 में इस मैदान का निरीक्षण कर चुके हैं। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी भी मैदान को स्टेडियम बनाने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन


युवा कल्याण विभाग ने मैदान को स्टेडियम का रूप देने की कवायद शुरू कर दी है। यह मैदान क्षेत्र के ग्रामीणों के पशुओं का चारागाह भी है।

गधोली, मटेना, मैचोड़, सल्ला के ग्रामीण मैदान निर्माण के लिए अनापत्ति दे चुके हैं। युवा कल्याण अधिकारी डीपीएस नेगी ने बताया कि शासन ने ग्रामीणों की अनापत्ति और वन विभाग के संबंध में कुछ जानकारी मांगी है। जरूरी कागजात तैयार कर जल्द निदेशालय को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें