फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अनशनकारियों को उठाया, दो और बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बंद आल्पस फैक्ट्री का संचालन शुरू करने समेत अन्य मांगों को लेकर चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में आमरण अनशन पर बैठे अनशनकारी घनश्याम जोशी और विनोद पाटनी के स्वास्थ्य में गिरावट आने पर पुलिस ने दोनों को उठा लिया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। अब उनके बदले भूपेंद्र प्रसाद और प्रकाश लाल आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन


आमरण अनशन स्थल पर आल्पस फैक्ट्री कर्मचारियों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। वक्ताओं ने 14 फरवरी को नगर में जुलूस निकालने का एलान किया। उन्होंने कहा कि आमरण अनशन को 18 दिन हो गए हैं लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की उपेक्षा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनशन के समर्थन में नसरीन, नंदी, गीता, सीमा, संगीता, रेखा, मंजू, शीला, हंसी, माया, कला, कविता, ममता, माया, पूजा, नेहा, दीपा, महेंद्र सिंह, हेम चंद्र, कुंदन भोज, प्रमोद लाल, सुनील, अशोक शाह, हितेश चंद्र धरने पर बैठे। प्रकाश चंद्र जोशी, पूरन चंद्र तिवारी, प्रकाश उनियाल, आनंद रावत, लक्ष्मण सिंह एठानी, अख्तर हुसैन, हर्ष कनवाल, राजू गिरी ने आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें