अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में पांच फरवरी को होने वाली जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रतियोगिता में हवालबाग, लमगड़ा, ताड़ीखेत, द्वाराहाट, ताकुला, स्याल्दे, सल्ट, भिकियासैंण समेत 11 विकासखंडों के चयनित 64 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिता को लेकर हुई बैठक में बताया गया कि भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में चयनित सभी छात्र-छात्राओं के खातों में छात्रवृत्ति की धनराशि दस हजार रुपये डाल दी गई है।
प्रतियोगिता के आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला समन्वयक प्रकाश त्रिपाठी, दीपक पांडे, प्रदीप तिवारी, नंदाबल्लभ पांडे, कपिल नयाल, राजेंद्र सिंह रावत, नीरज जोशी, भुवन पांडे, देवेंद्र सिंह बिष्ट, माया प्रसाद उप्रेती, गोविंद सिंह रावत, रमेश सिंह बिष्ट, राजेंद्र आदि मौजूद थे।