फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च तक विद्यालयों में स्थापित हो जाएंगे द वॉल ऑफ डेमोक्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मारानीखेत (अल्मोड़ा)। लोक सभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। एसडीएम ने यहां राजस्व सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर मतदान प्रतिशत कैसे बढ़ाया जाए, इस पर मंथन किया। स्वीप कार्यक्रम के तहत चुनावी गतिविधियों के संचालन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंटर कालेज और डिग्री कालेजों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के लिए इस शौर्य दीवार की तर्ज पर द वॉल ऑफ डेमोक्रेसी का निर्माण होगा। विद्यालयों में इलेक्शन लिट्रेसी क्लब (ईएलसी) भी मार्च तक गठित कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन


तहसील में आयोजित बैठक में निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी दी गई। कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत इस बार वृहद मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने हैं। बूथों पर मतदान का प्रतिशत कैसे बढ़े इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस बार विद्यालय स्तर पर भी कार्यक्रम होने हैं। इसके तहत इंटर कालेजों और डिग्री कालेजों में
द वॉल ऑफ डेमोक्रेसी का निर्माण किया जाएगा। जिसमें चुनाव से संबंधित गतिविधियों का लेखा-जोखा होगा। वोटर छात्र छात्राओं को मतदान के संबंध में जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा मार्च तक ईएलसी का गठन होगा। क्लब में शिक्षकों के अलावा वोटर छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


राजस्व उप निरीक्षकों को उन्होंने चुनाव के दौरान सुरक्षा कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि नियमित रूप से अब चुनाव पाठशालाएं भी लगाई जाएंगी। बैठक में तहसीलदार नितेश डांगर, उप शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी, बीडीओ बालम सिंह, नम्रता गौड़, रजिस्ट्रार कानूनगो जाकिर हुसैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें