फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों के विलय की सुगबुगाहट से भड़की विद्यालय विकास संघर्ष समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय कन्या इंटर कालेज उभ्याड़ी में विद्यालय विकास संघर्ष समिति की बैठक में विद्यालयों का आपस में विलय किए जाने का वरोध किया गया। तय हुआ कि इस मामले में पहले शिष्टमंडल विधायक से मुलाकात करेगा, यदि इसके बाद भी सार्थक कार्रवाई नहीं होती तो 31 जनवरी से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। संघर्ष समिति के आंदोलन को पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने भी समर्थन जता दिया है।
विज्ञापन


विद्यालय प्रांगण में आयोजित विद्यालय विकास संघर्ष समिति की बैठक में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी सहित तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद थे। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुमाल्टा का राजकीय कन्या इंटर कालेज उभ्याड़ी में विलय करने की योजना है, जो कि तर्कसंगत नहीं है।

वक्ताओं ने कहा कि कुमाल्टा हाईस्कूल के शिक्षकों और छात्रों को कहीं अन्यत्र समायोजित किया जाए, इसका समिति विरोध नहीं करेगी, लेकिन जीजीआईसी उभ्याड़ी की शिक्षिकाओं को वहीं रहने दिया जाए। कहा कि उभ्याड़ी की शिक्षिकाओं को अन्यत्र भेजे जाने से पठन पाठन पूरी तरह से चौपट हो जाएगा। क्योंकि कन्या विद्यालय में 35 ग्राम सभाओं की छात्राएं अध्ययनरत हैं। छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


उभ्याड़ी इस क्षेत्र में एकमात्र बालिका विद्यालय है। यहां से अन्य कन्या स्कूल 14 से 22 किमी की दूरी पर हैं। कहा कि यह बालिका विद्यालय को बंद करने की साजिश चल रही है। चेतावनी दी गई कि 30 जनवरी तक सार्थक पहल न होने पर 31 जनवरी से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

बैठक में विद्यालय विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष बचे सिंह बिष्ट, पीटीए अध्यक्ष दान सिंह, प्रबंध समिति की अध्यक्ष शोभा देवी, प्रधान संगठन अध्यक्ष महेश पंत, भीम सिंह किरौला, छबीसा प्रधान प्रभा रौतेला, प्रधान राजेंद्र राम, बीना देवी, आईडी नैनवाल, राजेंद्र रौतेला सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें