फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब मेधावियों को नि:शुल्क मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की कोचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी युवक-युवतियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अब निशुल्क कोचिंग मिलेगी। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए जिलाधिकारी की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा प्रेरणा कोचिंग सेंचर संचालित किया जाएगा। प्रेरणा सेंटर के फरवरी दूसरे पखवाड़े से शुरू होने उम्मीद है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन आर्थिक रूप से कमजोर ऐसे मेधावियों को निशुल्क बैंक पीओ, एसएससी, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, केंद्रीय पुलिस बल आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग कराएगा। जिसमें चयनित विशेषज्ञ फैकल्टी अभ्यर्थियों को कोचिंग देंगे।

नोडल अधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने बताया कि जिलाधिकारी की पहल पर प्रेरणा नाम से निशुल्क कोचिंग सेंटर संचालित किया जा रहा है। यह कोचिंग सेंटर कलक्ट्रेट में बहुउद्देश्यीय सभागार अथवा एसएसजे परिसर में संचालित होगा। जिला स्तरीय अधिकारियों की समिति सेंटर की मानीटरिंग करेगी। जिसमें अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन के लिए बाहरी क्षेत्रों में स्थिति बड़े कोचिंग संस्थानों से फैकल्टी को आईएएस, पीसीएस, बैंक समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग देने को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


रविवार के दिन जिला स्तरीय अधिकारी भी बारी-बारी से अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। इसके लिए अभ्यर्थी बीपीएल और कम आय वाले परिवार से होना चाहिए। आवेदन पत्र 26 तक जमा होंगे। इसके बाद अभ्यर्थियों की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें