फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर पूर्व राष्ट्रपति डा. राजेंद्र को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। संकुल केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रधानाचार्य भैरव सिंह कार्की ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से महापुरुषों की जीवनी से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म किसान महादेव सहाय के घर में हुआ था। वह बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के थे। 13 साल की उम्र में ही उनका विवाह राजवंशी देवी से हो गया था। 1911 में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उनके जीवन में गांधी जी का बहुत प्रभाव पड़ा।

देश की खातिर उन्हें जेल भी जाना पड़ा। 1947 में स्वतंत्रता मिलने के बाद वह कृषि मंत्री बने। 1952 में वह देश के पहले राष्ट्रपति बने। 12 वर्षों तक लगातार राष्ट्रपति रहने के बाद 28 फरवरी 1963 को उनका निधन हो गया। इस मौके पर केदार मिश्रा, गिरिजा पाठक, नवीन जोशी, विशन बिष्ट, हरीश मेहता, विनोद जोशी, राजेश लोहनी, आनंद भट्ट, महेश जोशी, भुवन पांडे, ओमप्रकाश लोहनी, हरीश बिष्ट, पूनम जोशी, पुष्पा मेहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें