फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मुख्य चिकित्साधिकारी को भ्रूण हत्या रोकने के लिए जिले के सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। जिला सलाहकार समिति की बैठक में उन्होंने मीसिंग फीमेल फ्यूटिसाइटस जिला स्तरीय कमेटी गठित करने, उत्तरायन हास्पिटल कसारदेवी के नवीन मशीन को देखने के बाद स्वीकृति प्रदान करने को भी कहा। बैठक में राष्ट्रीय निरीक्षण एवं मूल्यांकन समिति के पुनर्गठन के लिए सदस्यों के नाम पर भी चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने मालरोड को तंबाकू निषेध क्षेत्र घोषित किया।
विज्ञापन


उन्होंने आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करते हुए सीएमओ को प्रत्येक दिन बन रहे कार्डों की निगरानी करने के निर्देश दिए। जिले के अस्पतालों की कायाकल्प कार्यों की भी समीक्षा की और काम में तेजी लाने को कहा। इस दौरान उन्होंने अस्पतालों के लिए खरीदे जाने वाले उपकरण और अन्य समान की खरीद में गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने को कहा।

उन्होंने इमेजिंग इंजीनियरिंग लखनऊ द्वारा जिले में पंजीकृत केंद्र डॉ. डीएस बंगारी क्लीनिक रानीखेत में नई अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए डेमो देने के संबंध में जिला सलाहकार समिति के निर्णय के बाद अनुमति देने की बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने जिला स्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला में एएनएम सेंटर और अन्य स्कूलों के कक्षा 11वीं की छात्राओं को भी शामिल करने के निर्देश दिए। बैठक में शासकीय अधिवक्ता गिरीश फुलारा, सीएमओ डॉ. विनीता साह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सविता ह्यांकि, डॉ. योगेश पुरोहित, डॉ. एके सिंह, डॉ. प्रकाश वर्मा, डॉ. डीएसनेई, दीपक भट्ट, हिमांशु मस्यूनी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें