अल्मोड़ा। मोबाइल एग्री क्लीनिक की समीक्षा बैठक में सीडीओ मयूर दीक्षित ने कहा है कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने को सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।
विकास भवन सभागार में हुई इस बैठक में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को हर माह अपने कलस्टर में कराए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मुख्य कृषि अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि जिले में गठित किए गए 20 क्लस्टरों के बारे में जानकारी दी।
एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के प्रबंधक कैलाश भट्ट ने बताया कि ताकुला ब्लॉक को छोड़कर 10 ब्लॉकों में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कृषि उत्पादों का विपणन कार्य किया जा रहा है। बैठक में मोबाइल एग्रीक्लीनिक वैन के संचालन पर चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा एक समझौता पत्र तैयार किया गया। मोबाइल एग्री क्लीनिक वैन को अक्तूबर से जिले में चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र मटेला के वैज्ञानिक, खंड विकास अधिकारी एवं परियोजना निदेशक नरेश कुमार आदि मौजूद थे।