फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में 12 को होंगे छात्र परिषद चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुविवि छात्र परिषद चुनाव 12 सितंबर को एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में होगा। चुनाव अधिकारी प्रो. आरएस पथनी ने प्रतिभाग करने वाले सभी प्रत्याशियों को अपने परिसर या महाविद्यालय के निदेशक, प्राचार्य या फिर चुनाव अधिकारी से प्रमाण पत्र लेकर आने को कहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लिंगदोह समिति की सिफारिशों के नियमों के मुताबिक छात्र परिषद के चुनाव में वही प्रत्याशी चुनाव लड़ सकता है जो पूर्व में किसी भी विवि परिसर, महाविद्यालय या फिर विवि परिषद के पदाधिकारी का चुनाव न लड़ा हो। इसके लिए प्रत्याशी को प्रमाण पत्र नामांकन के समय प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा प्रत्याशी को विवि छात्र परिषद के नियमों के तहत सभी अनिवार्यताएं भी पूरी करनी होगी। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी को विवि या महाविद्यालय का संस्थागत छात्र होने का मूल प्रमाण पत्र, परिचय पत्र आदि भी प्रस्तुत करना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें