फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेड़ागांव में बार भरने की रश्म के साथ नंदादेवी मेले की हुई शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत टेड़ागांव की मुख्य ड्योडी में देवता अवतरण व बार भरने की रश्म के साथ नंदादेवी मेले का शुभारंभ हो गया है। मुख्य मेला जाबर के नंदादेवी मंदिर में 13 सितंबर का होगा, जबकि 12 सितंबर को मेलार्थी केला आमंत्रण के लिए बगड़ी को प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत टेड़ागांव की मुख्य ड्योडी (एक निर्धारित स्थान) में शुक्रवार को पूजा अर्चना कर बार भरने की रश्म (श्रीगणेश) पूरी की गई। इस दौरान नंदा मय्या व लाटू देवता का अवतरण हुआ। इस मौके पर पहुंचे तमाम लोगों ने देवताओं से आशीर्वाद लेकर कार्यक्रम की सफलता का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में टेड़ागांव, न्यौनी, नौगांव, पैली, बगड़ी, नवांण, टेड़ागांव, कोट्यूड़ा आदि ड्योडयों से जुड़े ग्रामीण मौजूद थे। बार भरने के साथ ही मेले के समापन 13 सितंबर तक मेले से जुड़े सभी ग्राम पंचायतों में रात्रि कालीन मां के गीत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें