फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगंली जानवरों का आतंक बढ़ने से खेती करना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। धर्म निरपेक्ष युवा मंच के गांव चलो अभियान के तहत मंच के सदस्यों ने सोमेश्वर के डांगीखोला और पनकोट ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया। इस दौरान हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गांवों में परंपरागत खेती कारगर साबित नहीं हो रही है। ग्रामीणों को व्यवसायिक खेती करने का प्रशिक्षण दिया जाए। जगंली जानवरों के बढ़ते आतंक के कारण खेती करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


प्रधान गजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि गांवों में बंदरों और सुअरों का आतंक काफी बढ़ गया है। इस कारण खेती करना लगातार मुश्किल हो रहा है। प्रकाश सिंह डांगी ने बताया कि गांव के आसपास तेंदुए का आतंक बढ़ गया है। पनकोट के हरीश चिलवाल, प्रेमा चिलवाल, प्रधान विरेंद्र चिलवाल ने ग्रामीणों को व्यवसायिक खेती का प्रशिक्षण देने की मांग की। उन्होंने कहा कि रोजगार की तलाश में गांवों से तेजी से पलायन हो रहा है।

बैठक में मंच के संयोजक विनय किरौला, बच्चन डांगी, निरंजन पांडे, प्रधान गजेंद्र सिंह डांगी, विरेंद्र चिलवाल, हरीश चिलवाल, अमित चौधरी, कमल जोशी, ललित मोहन पंत, संजय डांगी, हरीश डांगी, पवन डांगी, सुंदर सिंह डांगी, राजू चिलवाल, प्रेमा चिलवाल, आशा देवी, चंपा देवी, गीता देवी, अमृता देवी, भागीरथी देवी, प्रकाश सिंह डांगी, दान सिंह, चंदन सिंह डांगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें