फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिग्राम फुलोरिया में संपन्न हुआ ग्रीष्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। आदिग्राम फुलोरिया में आयोजित ग्रीष्मोत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। हल्द्वानी से पहुंचे गांव के मूल निवासी डॉ. पीसी फुलोरिया द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में करीब पांच दर्जन मरीजों का उपचार कर दवा बांटी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम रजा अब्बास ने गांव के प्रवासियों, स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से हुए आयोजन को प्रेरणादायी बताया।
विज्ञापन


ग्रामीणों की ओर से मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। हाईस्कूल, इंटर में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रधान मुन्नी देवी की अध्यक्षता में चंद्रप्रकाश फुलोरिया, नवीन चंद्र ने संचालन किया। इससे पूर्व सुंदरकांड पाठ, भजन, कीर्तन, भंडारा भी हुआ। कार्यक्रम में शंकर फुलोरिया, जगदीश चंद्र, प्रकाश चंद्र, गिरीश चंद्र, राजेश, भारतनंदन, दर्शन चंद्र, राकेश, गणेश दत्त आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें