अल्मोड़ा। डुंगरी गांव में 19 अप्रैल की शाम को एक युवक को मारने वाला तेंदुआ अभी भी पकड़ में नहीं आया है। अल्मोड़ा वन प्रभाग और सिविल सोयम की टीम हर रोज गांव में घूमकर तेंदुए के पदचह्नों को तलाश रही है। भैंसियाछाना ब्लॉक के डुंगरी गांव में युवक को शिकार बनाने वाला तेंदुआ गांव में लगाए गए पिंजरे में फंसना तो दूर अब दिखाई भी नहीं दे रहा है।
गश्त कर रहे वन कर्मियों को भी तेंदुआ नजर नहीं आ रहा है। इधर तेंदुए के पकड़े नहीं जाने से ग्रामीण निराश और भयभीत हैं। डर के मारे ग्रामीण जंगल और खेतों में भी समूह बनाकर जा रहे हैं। वन विभाग की रेंजर संचिता वर्मा ने बताया कि गश्त कर रहे वन कर्मी लगातार नजर बनाए हुए हैं। गांव के आसपास जंगल में तेंदुए के पदचिन्ह को भी खोजा जा रहा है।