फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैराज में जल्द पानी भरना शुरू नहीं हुआ तो गहराएगा पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। इंटेकवैल के धीमी गति से चल रहे कार्य के चलते कोसी बैराज के गेट अब तक बंद नहीं किए जा सके हैं। यदि अगले कुछ दिनों में बैराज में पानी भरना शुरू नहीं हुआ तो मई प्रथम सप्ताह में अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल संकट गहरा सकता है।
विज्ञापन


अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों को कोसी नदी से पानी की सप्लाई होती है। पुराने पंपों के चलते शहर को पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। 18 एमएलडी के स्थान पर मात्र आठ एमएलडी ही पानी उपलब्ध हो पा रहा है। जल संकट को दूर करने के लिए बैराज के समीप कोसी नदी में 10.87 करोड़ से इंटेकवैल बनाया जा रहा है।

निर्माण एजेंसी को मात्र 2.5 करोड़ ही मिले हैं। बजट के अभाव में कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। इंटेकवैल निर्माण के लिए पूर्व में बैराज को खाली किया गया था।
विज्ञापन


प्रशासन ने पहले मार्च और बाद में 15 अप्रैल तक निर्माण एजेंसी को सिविल कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इंटेकवैल का निर्माण काफी सुस्त गति से हो रहा है। जिस कारण अब तक बैराज के गेट बंद नहीं किए जा सके हैं।

निर्माण शाखा उत्तराखंड पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता एन लाल ने बताया कि 24 अप्रैल तक इंटेकवैल का सिविल कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इधर जल संस्थान के अधीक्षक अभियंता केएस खाती का कहना है कि कोसी नदी का जल स्तर कम होता जा रहा है। यदि जल्द बैराज में पानी नहीं भरा गया तो मई प्रथम से पेयजल संकट गहरा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें