भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि डबल इंजन की सरकार जनता की उम्मीदों में खरा नहीं उतरी है और अभी तक के मूल्यांकन के से डबल इंजन की सरकार घरघर करके धुआं छोड़कर देहरादून का वातावरण बिगाड़ रही है।
अपने पैतृक गांव मोहनरी पहुंचे रावत ने अमर उजाला से एक मुलाकात में कहा कि अब स्थितियां तेजी से बदल रही हैं। लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा।
इससे पहले गांव पहुंचने पर रावत क्षेत्रीय विधायक करन माहरा को साथ भकूनियां और बगडवार के गांवों के लोगों से भी मुलाकात की। उन्होंने शुक्रवार को रात्रि विश्राम मोहनरी में किया।