फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री की नाराजगी भारी पड़ी जिलाधिकारी बंसल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुछ माह पहले बाल कल्याण और पशुपालन मंत्री रेखा आर्या के साथ हुए विवाद के बाद से ही जिलाधिकारी सविन बंसल के स्थानांतरण सुगबुगाहट होती रहती थी। हालांकि बागेश्वर के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल के स्थानांतरण के खिलाफ हुए भारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए यह माना जा रहा था कि सरकार डीएम सविन बंसल के तबादले में जल्दबाजी नहीं दिखाएगी और उन्हें कुछ माह और मिल सकते हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
विज्ञापन


कुछ माह पहले बाल कल्याण और पशुपालन मंत्री रेखा आर्या और जिलाधिकारी सविन बंसल के बीच हुआ विवाद काफी सुर्खियों में रहा। इसके बाद से ही यह माना जा रहा था कि डीएम सविन बंसल अब अल्मोड़ा में अधिक नहीं टिक सकेंगे, लेकिन आम जनता के हितों के लिए किए गए कई कार्यों के चलते अन्य लोगों के अलावा भाजपा के भीतर भी एक वर्ग जिलाधिकारी के तबादले के विरोध में आ गया था। जिलाधिकारी के तबादले को लेकर पिछले कई दिनों से भाजपा के भीतर भी अंतर्विरोध बढ़ने लगे थे। भाजपा का एक वर्ग जिलाधिकारी के तबादले के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए था तो दूसरा वर्ग स्थानांतरण के विरोध में खड़ा हो गया था। नेताओं के इस वर्ग ने मुख्यमंत्री से भी जिलाधिकारी को नहीं हटाने का आग्रह किया था।

यह भी बता दें कि बाल कल्याण और पशु पालन मंत्री रेखा आर्या हाल में अल्मोड़ा में हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यक्रम में भी मौजूद नहीं रहीं। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री आगामी चार अगस्त को पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री और भाजपा के जाने माने नेता रहे स्व. सोबन सिंह जीना की जयंती पर सोमेश्वर विधानसभा के अंतर्गत सुनौली में स्व. जीना की मूर्ति का अनावरण करने आ रहे हैं। बताया गया है कि इस कार्यक्रम को किसी विवाद के बगैर संपन्न कराने के लिए आखिरकार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा नेताओं से विचार विमर्श के बाद चार अगस्त से कुछ दिन पहले ही डीएम के तबादले के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें