अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था ने बहनों की ओर से सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए 700 राखियां भेजीं। यह राखियां सिख रेजीमेंट के मेजर एएस राठौर को संस्था की सदस्यों ने भेंट की।
संस्था ने बहनों की ओर से सीमा में तैनात सेना के जवानों के लिए 13 सिख रेजीमेंट के माध्यम से 700 राखियां आज भेजीं। साथ ही वीर सैनिकों की रक्षा, उन्नति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 13 सिख रेजीमेंट हाल ही में अल्मोड़ा स्थानांतरित हुई है। अभी भी रेजीमेंट के कई सदस्य सीमा पर तैनात हैं।
संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने बताया कि संस्था की सदस्य छह अगस्त को अल्मोड़ा में जवानों और लोगों को राखियां बांधेंगी। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल के अलावा उपाध्यक्ष मंजू रौतेला, चंद्रा अग्रवाल, सचिव पुष्पा सती, उप सचिव राधिक जोशी, रमा जोशी, मीडिया प्रभारी सरला बिष्ट, लता बोरा, शंति साह, लीला टम्टा, रीता जोशी, कल्पना जोशी, आशा पंत, निर्मला जोशी, गीता साह, इंद्रा लोहनी, अनीता रावत, मंजू रावत, दीपा जोशी, सुनैना मेहरा आदि मौजूद थीं।