फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान सहायक को पदोन्नति से वंचित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन ने निदेशक प्रारंभिक शिक्षा को ज्ञापन भेजकर जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) कार्यालय में कार्यरत प्रधान सहायक संजय बिष्ट को पदोन्नति से वंचित करने का आरोप लगाया है। संगठन ने उनकी ज्येष्ठता निर्धारित करते हुए प्रधान सहायक को प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति देने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि प्रधान सहायक संजय बिष्ट की प्रथम नियुक्त जीआईसी बेडग़ांव में सात अक्तूबर 1997 में हुई। जबकि उनकी नियुक्त पांच जुलाई 2002 दर्शाई गई है, जिससे वह पदोन्नति से वंचित हैं। वर्तमान में वह डीईओ कार्यालय अल्मोड़ा में कार्यरत हैं। उनकी ज्येष्ठता निर्धारित करते हुए उन्हें पदोन्नति दी जाए। ज्ञापन भेजने वालों में फेडरेशन के मंडलीय सचिव धीरेंद्र कुमार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर प्रधान सहायक संजय बिष्ट ने भी इस संबंध में निदेशक को पत्र भेजा है। प्रधान सहायक संजय बिष्ट की पदोन्नति को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा आरएस यादव ने भी निदेशक प्रारंभिक शिक्षा उत्तराखंड को संस्तुति पत्र भेजा है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें