फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सल्टिया सोमनाथ मेले की तैयार को लेकर हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मासी में होने वाले एतिहासिक सल्टिया सोमनाथ मेले की तैयारी को लेकर हुई मेला समिति की बैठक में मेले को भव्य रूप देने के लिए लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई। तय हुआ की 12 मई की रात्रि होने वाले सात दिवसीय सल्टिया सोमनाथ मेले का उद्घाटन संयुक्त रूप से स्थानीय विधायक महेश नेगी व सल्ट के विधायक सुरेंद्र जीना करेंगे।
विज्ञापन


बैठक में मासीवाल व कनौणी आल के दस सदस्यों को संचालन समिति में शामिल करते हुए मेले को भव्यता प्रदान करने के लिए सांस्कृतिक टीमों को आमंत्रित करने, रामगंगा में अस्थाई पुलिया, मेला स्थल में शौचालय, स्टाल, सुरक्षा व पेयजल आदि व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष शंकर सिंह बिष्ट व संचालन खीमानंद मासीवाल ने किया। बैठक में दिनेश मासीवाल, जीवन लाल वर्मा, मोहन मेहरा, प्रेमा देवतला, कांता रावत, महेश लाल वर्मा, भगवत रावत, गजेंद्र बिष्ट, गोपाल देवतला, महेंद्र सिंह, बालम सिंह, बब्लू रावत, सुभाष बिष्ट, विजय गोरखा, लीलाधर मासीवाल, दयासागर देवतला, शंकर रावत आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें